Description
जब आप किसी के प्यार में होते हो तो आपको ना जीने, ना मरने का, किसी भी चीज की कोई खबर नहीं होती है। बस खोए रहते हैं अपने आप में और एक दिन आपको पता चलता है कि आपका प्यार, आपका इश्क़, आपकी मोहब्बत जब आपको छोड़ रही है, वो आपसे गेम खेल रहा है और आपको धोखा दे रहा है। तब आप अन्दर से टूट जाते हो और फिर आप अपने आप में परेशान हो जाते हो। दुनिया वीरान लगने लगती है। उस वक्त आप एकदम अकेले होते हो। फिर आप सोचते हो कि क्या करें, ऐसी स्थिति में कई लोग खुद को संभाल नहीं पाते और गलत कदम उठा लेते हैं। ऐसी स्थिति में खुद को कैसे संभालें, कैसे एक नये जीवन की ओर बढ़ें। ऐसी कई परिस्थितियों में नये जीवन को शुरू करने का जज्बा आपको मिलेगा इस किताब में……..।
मुझे विश्वास है कि ‘टूटा हुआ इश्क़’ एक ऐसी किताब साबित होगी, जो आपके जीवन को देखने और जीने का नज़रिया बदल देगी, क्योंकि इश्क़ के बाद भी जिन्दगी है।
-सरिता यादव (लेखिका)




Reviews
There are no reviews yet.